ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस ने धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले युवक को पकड़ा

दुर्ग| थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने सोमवार को नयापारा नदी रोड मोड़ क्षेत्र में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हेमंत उर्फ हेमू सारथी (उम्र 28 वर्ष), निवासी मठपारा वार्ड 03, दुर्ग के रूप में हुई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक धारदार चाकू लेकर आम जनता को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसे गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया।

पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक बिहारी लाल धुव और आरक्षक श्रवण प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button