भिलाई से बिलासपुर तक ED की छापेमारी, DMF घोटाले की परतें खोलने में जुटी एजेंसी

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। यह छापेमारी मुख्य रूप से कृषि कारोबार से जुड़े बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर की जा रही है। रायपुर में ही लगभग 10 से अधिक ठिकानों पर ईडी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।
जानकारी के मुताबिक, रायपुर के शंकर नगर स्थित कृषि व्यापारी विनय गर्ग के घर और कार्यालय पर भी ईडी ने दबिश दी है। टीम ने यहां वित्तीय लेन-देन से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में भी छापेमारी की जा रही है।
हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कार्रवाई किस विशेष मामले से जुड़ी है। ईडी की ओर से न तो किसी घोटाले का नाम सामने आया है और न ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।
फिलहाल छापेमारी जारी है और कई स्थानों पर अधिकारी संदिग्ध दस्तावेजों की जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं।














