ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
व्यापर

सोना हुआ महंगा: 3 सितंबर को बढ़े भाव, जानिए लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में आज बुधवार, 3 सितंबर 2025 को एक बार फिर तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,06,200 रुपये के पार बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 97,400 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर चला गया। कल की तुलना में सोने की कीमतों में 100 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।

चांदी भी आज महंगी हो गई। 1 किलो चांदी का भाव 1,27,000 रुपये तक पहुंच गया है, जो कल के मुकाबले 900 रुपये ज्यादा है।

सोना-चांदी की कीमतों में तेजी क्यों?

  • अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी।
  • अमेरिका की नीतियों को लेकर अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव।
  • नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में चांदी की बढ़ती मांग।
  • इन कारणों से निवेशक सोना-चांदी को सुरक्षित निवेश मानते हुए ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं।

3 सितंबर 2025 को प्रमुख शहरों में सोने का भाव (₹/10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 97,410 1,06,250
चेन्नई 97,260 1,06,100
मुंबई 97,260 1,06,100
कोलकाता 97,260 1,06,100
जयपुर 97,410 1,06,250
नोएडा 97,410 1,06,250
गाजियाबाद 97,410 1,06,250
लखनऊ 97,410 1,06,250
बेंगलुरु 97,260 1,06,100
पटना 97,260 1,06,100

यूपी में सोने का रेट

लखनऊ के बाजार में 22 कैरेट सोना 98,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,03,160 रुपये पर बिक रहा है।

एमपी में सोने का रेट

  • इंदौर में 22 कैरेट सोना 97,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,02,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।
  • भारत में सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?
  • भारत में सोने के दाम इन कारकों से प्रभावित होते हैं:
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें
  • डॉलर-रुपया विनिमय दर
  • आयात शुल्क और टैक्स

स्थानीय मांग और आपूर्ति

भारतीय संस्कृति में सोना केवल गहनों के लिए ही नहीं, बल्कि निवेश के लिहाज से भी बेहद अहम माना जाता है। यही वजह है कि इसमें रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button