ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

दुर्ग भिलाई के दशहरा समितियों की बैठक आयोजित

दुर्ग | दुर्ग भिलाई में दशहरा उत्सव समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। दशहरा उत्सव शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से मनाये जाने की बात कही गई। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए निर्देश जारी किए गए जिसमे उत्सव स्थल पर भीड़ नियंत्रण को प्रमुख रूप से रेखांकित किया गया।

लोगों के आने जाने (एंट्री व एग्जिट) के पृथक मार्ग व्यवस्था करने बताया गया। पर्याप्त संख्या में वालंटियर्स रखने पर सहमति जताई। अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने की बात कही गई। भीड़ नियंत्रण हेतु प्रॉपर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने कहा गया। उत्सव स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने निर्देशित किया गया। निर्धारित समय सीमा में कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में एएसपी शहर सुखनंदन राठौर, सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी, तहसीलदार भिलाई डिकेश्वर साहू, थाना प्रभारी भिलाई नगर प्रशांत मिश्रा सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button