ब्रेकिंग
भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
देश

सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका

दिल्ली/लेह। लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और नेता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वांगचुक को 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया था।

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर पति की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। याचिका में गीतांजलि ने गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए कहा कि एक हफ्ते बाद भी गिरफ्तारी के आधार नहीं मिले और सोनम की कोई जानकारी नहीं मिल रही। उन्होंने हैबियस कॉर्पस याचिका दाखिल कर तत्काल रिहाई की अपील की है।

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट मामले में जल्द सुनवाई कर सकता है। इससे पहले, बुधवार को गीतांजलि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर पति की रिहाई की मांग की। पत्र में उन्होंने लिखा, “मेरे पति को पिछले चार साल से लोगों के हितों के लिए काम करने की वजह से बदनाम किया जा रहा है। वह कभी किसी के लिए खतरा नहीं बन सकते।”

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी 24 सितंबर की हिंसा से जुड़ी है, जिसमें लेह में लद्दाख को छठी अनुसूची और राज्य का दर्जा देने की मांग के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान चार लोग मारे गए और लगभग 90 घायल हुए थे। हिरासत के बाद वांगचुक को राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया। प्रशासन ने इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच का आदेश भी दिया है, जबकि स्थानीय लोग न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button