ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

विकास की नई राह पर सुकमा : किष्टाराम में ग्रामीण बैंक शाखा का शुभारंभ, 10 हज़ार से अधिक ग्रामीण होंगे लाभान्वित

बस्तर, किष्टाराम। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने एकदिवसीय प्रवास पर किष्टाराम पहुंचे और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की नवीन शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्रामीणों से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और शासकीय योजनाओं के लाभों के विषय में जानकारी ली। नई बैंक शाखा से आठ ग्राम पंचायतों के 42 गांव और 10,000 से अधिक लोग सीधे लाभान्वित होंगे। शर्मा ने शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि अब ग्रामीण डिजिटल बैंकिंग, लेन-देन और शासकीय योजनाओं की राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करेंगे।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किष्टाराम प्रदेश की विकास यात्रा का पहला गाँव है। उन्होंने मार्च 2026 तक माओवाद को जड़ से समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताई और भटके हुए युवाओं से समाज की मुख्यधारा में लौटकर विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 5 हितग्राहियों को नवीन पासबुक भी प्रदान की गई।

विकास योजनाओं की घोषणा करते हुए शर्मा ने कहा कि कोंटा से गोलापल्ली होते हुए किष्टाराम तक सड़क निर्माण जल्द शुरू होगा। किष्टाराम में मिनी स्टेडियम और मंगलागुड़ा में पुलिया का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने 12वीं पास बहनों को “बैंक सखी” बनाए जाने और युवाओं को CSC सेंटर की ट्रेनिंग देने की योजना का भी उल्लेख किया।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने युवाओं से बस्तर ओलंपिक और बस्तर पांडुम जैसे आयोजनों में अपनी प्रतिभा दिखाकर बस्तर का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कमिश्नर बस्तर, आईजी बस्तर, डीआईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button