ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़

जामुल-सुपेला-पुरानी भिलाई में कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रेलवे की संपत्ति समेत लाखों की बरामदगी

भिलाई  | जामुल, सुपेला और पुरानी भिलाई क्षेत्र में पुलिस ने कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की है। इस दौरान चोरी के लोहे का सामान, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, वाहनों के इंजन, ट्रक के पार्ट्स और अन्य सामान समेत रेलवे की संपत्ति बरामद की गई। कुल जप्त कीमती लगभग 5,10,000 रुपये आंका गया है।

पुलिस के अनुसार, जामुल क्षेत्र के नेपाली मोहल्ला शंकर नगर छावनी में सुरेश कबाड़ी की दुकान पर दबिश दी गई। यहां लोहे का एंगल, छड़ और स्क्रैप सहित 1080 किलोमीटर भारी सामान जप्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये है। वहीं, ललित कबाड़ी की दुकान से लोहे की प्लेट, एंगल, दो वाहनों के इंजन, एटीएम मशीन और अन्य पार्ट्स कीमती लगभग 2,50,000 रुपये बरामद किए गए।

सुपेला के दक्षिण गंगोत्री में मोहम्मद इमरान उर्फ सितारे की कबाड़ी दुकान में 502 किलो चोरी के लोहे का सामान और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई गई है। आरोपी मोहम्मद इमरान के खिलाफ थाना सुपेला में अपराध क्रमांक-1232/2025, धारा 303(2), 317(2) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

पुरानी भिलाई के रिंगरी ग्राम में ललित कबाड़ी के पुत्र प्रेम कुमार साहू की दुकान में रेड की गई। यहां ट्रकों के पार्ट्स और रेलवे की संपत्ति बरामद की गई जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। प्रेम कुमार को जीआरपी के प्रकरण में धारा 3 रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि जामुल, सुपेला और पुरानी भिलाई थानों की टीमों ने मिलकर यह कार्रवाई की और कबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. मोहम्मद इमरान उर्फ सितारे, 40 वर्ष, दक्षिण गंगोत्री, सुपेला
  2. प्रेम कुमार साहू, आर्य नगर कोहका, सुपेला (जीआरपी के प्रकरण में गिरफ्तार)

पुलिस ने जप्त सामग्री और आरोपीयों को कानून के अनुसार कारवाई के लिए आगे भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button