ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान भोलेनाथ की बारात एवं गौरा-गौरी शोभायात्रा, जयघोषों से गूंजा दुर्ग नगर

दुर्ग। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्ग शहर में परंपरागत और श्रद्धाभाव से भगवान भोलेनाथ की बारात एवं गौरा-गौरी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मां चंडिका मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पूरे मोहल्ले का भ्रमण करते हुए मठपारा सारथी पारा तालाब तक पहुंची, जहां विधि-विधान से गौरा-गौरी का विसर्जन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार, नगर के पार्षदगण एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद लीना दिनेश देवांगन तथा वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद नरेन्द्र बंजारे सहित नगर की 10 समितियों द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। शोभायात्रा में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता अमित पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने भाग लिया।

पूरे नगर में “हर हर महादेव” और “जय गौरा गौरी” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं ने नृत्य, संगीत और भक्ति गीतों के माध्यम से अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम का समापन तालाब में गौरा-गौरी विसर्जन के साथ किया गया। शोभायात्रा ने एक बार फिर दुर्ग शहर में धार्मिक एकता, पारंपरिक संस्कृति और भक्ति भाव का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button