ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़दुर्ग

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 11 हितग्राहियों की निकली लॉटरी

दुर्ग | नगर पालिक निगम।नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (एएचपी घटक) के तहत नगर निगम क्षेत्र की चार प्रमुख साइट गणपति विहार, सरस्वती नगर, गोकुल नगर एवं मां कर्मा में निर्मित आवासों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया जारी है। आकर्षक डिज़ाइन और कम कीमत में शहर के भीतर बने ये मकान नागरिकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर रहे हैं।

नगर निगम के अनुसार, इन स्थलों पर हितग्राहियों द्वारा निरंतर आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। आवेदकों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाता है। इसी क्रम में आज महापौर अलका बाघमार ने एमआईसी सदस्य, पार्षदों और अधिकारियों की उपस्थिति में कुल 11 हितग्राहियों की लॉटरी निकाली।

इनमें गणपति विहार से 3, गोकुल नगर से 3, सरस्वती नगर से 3 और मां कर्मा साइट से 2 हितग्राही शामिल हैं। चयनित हितग्राहियों ने योजना की प्रथम किश्त राशि पहले ही जमा कर दी थी। हितग्राहियों को शेष राशि 9 माह के भीतर जमा करने की समयसीमा दी गई है। पूरी राशि 10 माह के भीतर जमा करने पर ही आधिपत्य पत्र प्रदान किया जाता है।

इस अवसर पर  शेखर चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन,देवनारायण चंद्राकर,सरिता चंद्राकर, सावित्री दमाहे,रेखा बंजारे,रंजीता पाटिल,सुरुचि उमरे,कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,सचिन ताम्रकर सहित अन्य मौजूद रहें।कार्यक्रम के दौरान गणपति विहार की  जहिदा बेगम को सम्पूर्ण राशि जमा करने के उपरांत आधिपत्य पत्र प्रदान किया गया। अपने नए घर का सपना पूरा होने पर सभी हितग्राही अत्यंत उत्साहित और प्रसन्न नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button