ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा आयोजित रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक।

दुर्ग : पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन में दिनांक 09 नवम्बर 2025 को कार्यालय सभागार कक्ष में रेंज स्तरीय दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 320 से अधिक प्रकरणों की क्रमवार समीक्षा की गई, जिसमें दुर्ग के 181, बालोद के 102, एवं बेमेतरा के 44 प्रकरण शामिल थे।

बैठक के दौरान महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट, हत्या एवं हत्या के प्रयास से संबंधित प्रकरण, एनडीपीएस एक्ट एवं चिटफंड प्रकरणों में दोषमुक्ति के कारणों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दोषसिद्धि की दर बढ़ाने, विवेचना की गुणवत्ता सुधारने तथा अभियोजन के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई पर विशेष बल देते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि ऐसे अपराधी, जो बार-बार अपराध कर समाज में भय का वातावरण बनाते हैं, उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो आदतन अपराधी जमानत पर रिहा है और वे पुनः अपराध कर रहे हैं, उनके विरुद्ध पूर्ववर्ती अपराधों की जमानत निरस्त कराए जाने हेतु न्यायालय में त्वरित पहल की जाए। साथ ही, ऐसे अपराधियों की निगरानी को और सशक्त बनाते हुए स्थानीय पुलिस को नियमित रूप से रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में संयुक्त संचालक अभियोजन दुर्ग  एस.एस. ध्रुव, उप संचालक दुर्ग  भीम सिंह राजपूत, उप संचालक बालोद  अनुरेखा सिंह, उप संचालक बेमेतरा  अर्पणा अग्रवाल, अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  ज्योति सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक बैजन्ती माला तिग्गा, डीएसपी दुर्ग  भारती मरकाम, उप निरीक्षक  राजकुमार प्रधान,सहायक उप निरीक्षक  हेमंत त्रिपाठी, डाटा एंट्री ऑपरेटर  तेजस्वी गौतम एवं पुलिस पी.आर.ओ.  प्रशांत कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button