ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
देश

Bihar Election 2025: NDA की भारी जीत, महागठबंधन करारी हार; भूपेश बघेल ने CEC को तंज के साथ बधाई दी

बिहार: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के ताजा रूझान सामने आ रहे हैं और सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने उम्मीद से कहीं ज्यादा मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। एनडीए ने 200 सीटों का आंकड़ा पार कर बहुमत सुरक्षित कर लिया है, जबकि विरोधी महागठबंधन पूरी तरह संघर्षरत दिख रहा है।

भूपेश बघेल ने CEC को बधाई देते हुए किया तंज

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बिहार चुनाव में जीत की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि चुनाव में 64 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए, 16 लाख नए मतदाताओं ने आवेदन किया और 21 लाख नए नाम जोड़ दिए गए। बघेल ने तंज कसते हुए कहा, “धांधली पर धांधली… बेहिसाब धांधली… भाजपा को आपसे अच्छा सहयोगी नहीं मिल सकता।”

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लड़ाई केवल राजनीतिक दलों के बीच नहीं है, बल्कि जनता और चुनाव आयोग के बीच है। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ता यह समझ रहे हैं कि यह मुकाबला BJP-कांग्रेस या RJD-JDU का नहीं, बल्कि ज्ञानेश कुमार और बिहार की जनता के बीच है। यह चुनाव अब पार्टी की लड़ाइयों से ऊपर उठ चुका है।”

NDA ने 200 सीटों का आंकड़ा पार किया

  • चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार—
  • बीजेपी 91 सीटों पर आगे
  • जेडीयू 81 सीटों पर बढ़त
  • लोजपा (रामविलास) 21 सीटें
  • हम (HAM) और रालोजपा (RLM) 4 सीटें

इस तरह एनडीए ने 200 सीटों का विशाल आंकड़ा पार कर लिया। इसके विपरीत पूरा महागठबंधन केवल 35 सीटों तक सिमटता हुआ दिख रहा है।

‘नितीश-मोदी मैजिक’ फिर चल गया

2020 में चिराग पासवान की विद्रोही रणनीति से जेडीयू को सिर्फ 43 सीटें मिली थीं और एनडीए कुल 125 सीटों पर सिमटी थी। इस बार चिराग एनडीए में लौटे और सीटों में 22 की बढ़त जोड़ दी। एक्जिट पोल्स ने एनडीए को 160+ सीटों का अनुमान दिया था, लेकिन रुझानों के अनुसार यह संख्या 190+ तक पहुंच गई है।

एनडीए ने सीमांचल, मगध और कोसी क्षेत्रों में साफ झाड़ू लगाई। तेजस्वी यादव रघोपुर सीट पर आगे हैं, लेकिन आरजेडी कुल मिलाकर कम सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button