ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
छत्तीसगढ़दुर्ग

जिला एवं पुलिस प्रशासन व्दारा लिया गया महाविद्यालयों, विश्व विद्यालय प्रबंधकों/ प्राचार्यों की बैठक

दुर्ग   : जिले के विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रारों एवं महाविद्यालय के प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत दिवस हुए घटना को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने हेतु सूचित किया गया। किसी भी आयोजन की अनुमति पूर्व से जिला प्रशासन से प्राप्त कर, कार्यक्रम के पूर्व इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने हेतु सूचित किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग  विजय अग्रवाल व्दारा विश्वविद्यालय/महाविद्यालय परिसर में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने, कार्यक्रम की सूचना पूर्व से दिए जाने, छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक शिक्षा भी दिए जाने, नशा मुक्ति का पालन किए जाने एवं अवैध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को सूचित किए जाने हेतु बताया गया। पुलिस के इमरजेंसी मोबाईल फोन नम्बर से भी अवगत कराया गया। किसी भी प्रकार की सूचना होने पर पुलिस को अवगत कराया जावे।

अपर कलेक्टर दुर्ग  अभिषेक अग्रवाल  द्वारा बताया गया कि यदि विश्वविद्यालय/महाविद्यालय में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है तो उसकी अनिवार्य रूप से अनुमति अनुविभागीय दण्डाधिकारी से प्राप्त कर कार्यक्रम की सूचना पुलिस एवं प्रशासन को दी जाए जिससे आवश्यक नियंत्रण बना रहे ।

मीटिंग में सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग एसएस विंध्यराज डीएसपी यातायात एवं लगभग 70 महाविद्यालयों के प्राचार्यगण उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button