ब्रेकिंग
विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया
छत्तीसगढ़दुर्ग

निगम की कार्रवाई,कार्रवाई के दौरान मौके पर मांझा जब्त,सन्नी पतंग और सोलंकी पतंग दुकान से लिया 5-5 हज़ार का जुर्माना

दुर्ग : नगर पालिक निगम।शहर में चाइनीज़ मांझा के बढ़ते उपयोग और उससे होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम एक बार फिर सख्त रुख अपनाने जा रहा है। आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर मांझा रोकथाम के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया है, जो पूरे शहर में अभियान चलाकर दुकानों एवं गोदामों में छापामार कार्रवाई करेगी।

आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर आज अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर,बाजार विभाग ईश्वर वर्मा,शशि कांत यादव सहित टीम अमला द्वारा फरिश्ता कम्प्लेक्स के पास सन्नी पतंग और सोलंकी पतंग दुकान पहुचकर दुकानों में मांझा की जांच की,कार्रवाही जाँच के दौरान मौके पर मांझा की जब्ती की गई। टीम अमला ने कार्रवाही करते हुए सन्नी पतंग और सोलंकी पतंग दुकान से 5-5 हज़ार रुपये का जुर्माना राशि वसूल किया गया।

शहर क्षेत्र अंतर्गत निरन्तर निगम के बाजार विभाग और अतिक्रमण विभाग की संयुक्त टीम अब शहर में घूम-घूमकर चाइनीज़ मांझा की खरीद-फरोख्त, परिवहन, भंडारण और उपयोग पर निगरानी रखेगी तथा नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई करेगी।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि गठित दल लगातार क्षेत्र में निरीक्षण करेगा और जहां भी मांझा पाया जाएगा, उसे मौके पर तुरंत जब्त किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट कहा कि चाइनीज़ मांझा बेचना, रखना या उपयोग करना एक दंडनीय अपराध है, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने यह भी बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, क्योंकि चाइनीज़ मांझा बेहद खतरनाक होता है और इससे हर साल कई जानवरों, पक्षियों और राहगीरों को नुकसान पहुंचता है।

नगर निगम ने व्यापारियों और नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस प्रतिबंध का पालन करें और किसी भी तरह की बिक्री या उपयोग की जानकारी तुरंत निगम टीम को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button