ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़दुर्ग

सूदखोरी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई — प्रार्थी से 4 गुना रकम वसूली, रिटायरमेंट की राशि हड़पने की साजिश उजागर — 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने सूदखोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए थाना भिलाई भट्ठी में एक महत्वपूर्ण मामले में कार्रवाई की है। शिकायत पर पुलिस ने संगठित सूदखोरों द्वारा प्रार्थी से डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए वसूलने और रिटायरमेंट की राशि हड़पने की कोशिश का खुलासा किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।

प्रार्थी ने बताया कि घरेलू आवश्यकताओं के लिए उसने प्रदीप नायक से मदद मांगी थी, जिसके बाद प्रदीप नायक ने एम. कृष्णा रेड्डी उर्फ सोनू के माध्यम से जयदीप सिंह से ₹3 लाख ब्याज पर उधार दिलवाया। उधारी के बदले प्रार्थी से प्रगति महिला नागरिक सहकारी बैंक, सेक्टर-2 के 5 कोरे चेक और दो एग्रीमेंट दस्तावेजों पर हस्ताक्षर लेकर रख लिए गए।

जून 2025 में प्रार्थी ने ब्याज सहित पूरी राशि चुका दी, लेकिन इसके बावजूद जयदीप सिंह ने दस्तावेज वापस नहीं किए और अतिरिक्त ब्याज की मांग करता रहा।

रिटायरमेंट की राशि हड़पने की साजिश:
30 नवंबर 2025 को प्रार्थी बीएसपी से सेवानिवृत्त हुआ। 3 दिसंबर को जब वह अपनी पत्नी के साथ बैंक में रिटायरमेंट की रकम को ट्रांसफर करने पहुंचा, तभी जयदीप सिंह, कृष्णा रेड्डी, प्रदीप नायक अपने 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने प्रार्थी और उसकी पत्नी को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए दबाव बनाया।

आरोपियों ने जबरन प्रार्थी से ₹9 लाख आरटीजीएस और ₹1 लाख नगद, कुल ₹10 लाख, अपने परिचित के खाते में ट्रांसफर करा लिए।

पुलिस जांच में क्या निकला?
जांच में पाया गया कि आरोपी प्रदीप नायक, एम. कृष्णा रेड्डी, ओमप्रकाश और जयदीप सिंह संगठित होकर सूदखोरी का कार्य कर रहे थे। ब्याज सहित रकम वापस मिल जाने के बाद भी उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी से अतिरिक्त वसूली की।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रार्थी के चेक और एग्रीमेंट दस्तावेज बरामद किए हैं।

इन धाराओं में अपराध पंजीबद्ध:
धारा 296, 351(3), 308(2), 111, 3(5) BNS
साथ ही छत्तीसगढ़ ऋणीयों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4

गिरफ्तार आरोपी:

  • ओमप्रकाश, 57 वर्ष, सेक्टर 7, भिलाई नगर
  • प्रदीप नायक, 38 वर्ष, सेक्टर 1, भिलाई
  • एम. कृष्णा रेड्डी, 28 वर्ष, तालपुरी, भिलाई नगर

प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा जारी है।
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूदखोरी और अवैध वसूली करने वालों पर ऐसी कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button