ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
छत्तीसगढ़

धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा! डेढ़ लाख की गड़बड़ी पकड़ी गई, मास्टरमाइंड का खुलासा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में धान खरीदी सीजन शुरू होते ही प्रशासन अवैध भंडारण और परिवहन पर लगातार शिकंजा कस रहा है। शनिवार को कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का अवैध धान जब्त किया। इसके साथ ही खरीदी केंद्रों की मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है।

दो स्थानों पर छापेमारी, 27 क्विंटल अवैध धान बरामद

पहली कार्रवाई कृषि उपज मंडी समिति जयरामनगर के अंतर्गत ग्राम पचपेड़ी में की गई। यहां हेमंत नारजे के निजी गोदाम से 67 बोरी (27 क्विंटल) धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया।

दूसरी कार्रवाई कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर के अधीन ग्राम बसहा, बेलतरा में की गई, जहां 50 बोरी (20 क्विंटल) धान बरामद हुआ।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि दोनों मामलों में मंडी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि धान खरीदी अवधि के दौरान अवैध भंडारण और हेरफेर पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था की जांच

धान खरीदी को पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला कोषालय अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी बसंत गुलेरी शनिवार को सैदा धान उपार्जन केंद्र पहुंचे और खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

उन्होंने खास तौर पर निम्न बिंदुओं की जांच की:

  • धान की स्टेकिंग व्यवस्था
  • बारदाना उपलब्धता
  • तौल मशीन की गुणवत्ता
  • कंप्यूटर एवं इंटरनेट सुविधा
  • किसानों को भुगतान व्यवस्था
  • हमाल व्यवस्था
  • डनेज
  • बैनर-पोस्टर
  • किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाएँ

नोडल अधिकारी ने खरीदी केंद्रों को सुचारु और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button