ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

बेदखली की कार्रवाई के डर से पीएम आवास योजना के हितग्राहियों ने चुकाई पाँच वर्ष पुरानी बकाया किश्त

दुर्ग : नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित सुयश बिल्डिंकॉम परिसर में स्थित दो आवासों के हितग्राहियों द्वारा निर्धारित किश्त की राशि लंबे समय से जमा नहीं की जा रही थी। निगम रिकॉर्ड के अनुसार लगभग पाँच वर्षों से बकाया राशि लंबित थी, बावजूद इसके संबंधित हितग्राहियों द्वारा भुगतान नहीं किया गया।

निगम द्वारा बार-बार नोटिस जारी कर समझाइश दी गई, परंतु इसके बाद भी हितग्राही किश्त जमा करने में टालमटोल करते रहे। इसके चलते निगम प्रशासन ने अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर के नेतृत्व में अधिकारी-कर्मचारियों की टीम के साथ मौके पर पहुँचकर बेदखली की कार्रवाई प्रारंभ की।

कार्रवाई के दौरान हितग्राहियों ने पहले भुगतान को लेकर आनाकानी की, लेकिन जब निगम द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए आवास खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई, तब बेदखली के भय से दोनों हितग्राही—श्रीमती पुनीता देवी एवं दौलावती देवी—ने निगम में ₹30,000 की बकाया किश्त राशि जमा कराई।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा की टीम मौके पर मौजूद रही और आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण की गई। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन हितग्राहियों द्वारा किश्त की राशि समय पर जमा नहीं की जाएगी, उनके विरुद्ध आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई एवं बेदखली की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

निगम का उद्देश्य योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button