ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

भिलाई में दिव्य श्री हनुमंत कथा को लेकर दुर्ग पुलिस अलर्ट, 600 जवान तैनात

भिलाई : भिलाई के जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर में 25 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली दिव्य श्री हनुमंत कथा को लेकर दुर्ग पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मिश्रा (बागेश्वर धाम) के श्रीमुख से होने वाली इस कथा में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा कुल 600 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें 30 राजपत्रित अधिकारी, 50 निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं यातायात पुलिस शामिल हैं।

24 दिसंबर को कराया गया सुरक्षा रिहर्सल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में कार्यक्रम से एक दिन पूर्व 24 दिसंबर को सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल किया गया। इस दौरान भीड़ नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने और यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

एएसपी सुखनंदन राठौर को सौंपी गई कमान

पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर को सौंपी गई है। आयोजन स्थल के आसपास यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्सन प्लान भी जारी किया गया है।

ड्रोन, सीसीटीवी और बीडीएस टीम से निगरानी

कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए बीडीएस टीम द्वारा लगातार सर्च और चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही होटल, लॉज और ढाबों की भी नियमित जांच की जा रही है।

सादी वर्दी में तैनात पुलिस बल

असामाजिक तत्वों, जेबकतरों और चोरी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सादी वर्दी में भी विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। दुर्ग पुलिस ने श्रद्धालुओं से सहयोग बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button