ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन दुर्ग में सर्च ऑपरेशन, दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

दुर्ग | पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग के द्वारा दिनांक 30.12.2025 को सशक्त ऐप का पब्लिक मॉड्यूल को आम नागरिकों के लॉच किया गया था, जिसमें आज दिनांक को दुर्ग पुलिस द्वारा आम नागरिक के सहभागिता के साथ उनको सशक्त ऐप डाउनलोड करने ओर जागरूक करने की दिशा में रेलवे स्टेशन दुर्ग क्षेत्र में सशक्त ऐप के माध्यम से सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस तलाशी अभियान के दौरान विभिन्न थानों में पंजीबद्ध मामलों से संबंधित दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। जिसमें एक वाहन थाना दुर्ग से तथा दूसरी जिला मुंगेली से चोरी होना पाया गया, जिसको बरामद किया गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में उपस्थित पार्किंग संचालकों एवं ऑटो रिक्शा चालकों को “सशक्त एप्लिकेशन” के उपयोग की जानकारी दी गई तथा चोरी के वाहनों की पहचान, सूचना देने एवं पुलिस से त्वरित समन्वय की प्रक्रिया समझाई गई।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में की गई। दुर्ग पुलिस द्वारा आम नागरिकों को सशक्त एप्लिकेशन के माध्यम से पुलिसिंग में सहभागी बनाकर अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

यह सर्च ऑपरेशन डॉ. संकल्प राय (उप निरीक्षक) के नेतृत्व में तथा छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न किया गया। फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, संस्थापक मती नमिता हांडा तथा सचिव- विजय कुमार सिंह, सदस्य बेनी प्रसाद, संतोष चंद्राकर एवं पंकज कुमार ने निःस्वार्थ भाव से, समाज एवं कानून-व्यवस्था की मजबूती के उद्देश्य से वाहन खोज अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई, जो पूर्व सैनिकों की सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है। अभियान में थाना मोहननगर से आरक्षक प्रमोद निर्मलकर एवं आरक्षक कमलेश यादव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पहला वाहन विवरण:

  1. अप.क्र. 0614/25,

– घटना दिनांक 01.12.2025,

– रिपोर्ट दिनांक 04.12.2025,

– जो कि स्टेशन रोड, इंदिरा मार्केट से चोरी चले गई थी, वाहन हीरो पैशन प्लस मोटरसाइकिल CG07LD2588

  1. दूसरा वाहन विवरण:अप.क्र. 526/2022,

– घटना एवं रिपोर्ट दिनांक 06.09.2022,

– थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली के वाहन – अपाचे मोटरसाइकिल, CG10NB4457।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button