ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

बस स्टैंड परिसर में 91 लाख की सड़क डामरीकरण कार्य का महापौर ने किया शुभारंभ

दुर्ग | नगर पालिक निगम।शहर के व्यस्ततम बस स्टैंड परिसर में नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। महापौर अल्का बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर एवं वार्ड पार्षद बबिता गुड्डू यादव,शशि साहू,कुलेश्वर साहू,सावित्री दमाहे की उपस्थिति में 91 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य का पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क जर्जर हो चुकी थी, जिससे यात्रियों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पार्षद एवं नागरिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह डामरीकरण कार्य स्वीकृत किया गया है, जिससे आने वाले समय में आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। सड़क, नाली, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ विकसित किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम के दौरान महापौर ने बकायादारों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम के विकास कार्यों में सहयोग करें और समय पर टैक्स का भुगतान करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बकाया कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि समय पर भुगतान करने वालों को निगम की योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

इस मौके पर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।डामरीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कर आम जनता को समर्पित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button