ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

शहर के कचरा प्रबंधन में ऐतिहासिक पहल, ट्रामिल एवं इंसिनरेटर मशीन का शुभारंभ

दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर में ठोस एवं सैनिटरी अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत धमधा नाका स्थित एस.एल.आर.एम.(सॉलिड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट) सेंटर में अपशिष्ट प्रबंधन हेतु स्थापित ट्रामिल मशीन एवं सैनिटरी अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान हेतु इंसिनरेटर मशीन का आज विधिवत शुभारंभ किया गया,शुभारंभ कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य,पार्षदगण एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा। पूजा-अर्चना के पश्चात मशीनों को चालू कर नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था को एक नई दिशा दी गई।

इस अवसर महापौर अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा,नरेंद्र बंजारे,शेखर चंद्राकर, नीलेश अग्रवाल,ज्ञानेश्वर ताम्रकर,काशीराम कोसरे,पार्षद रंजीता पाटिल,सावित्री दमाहे, मनीष कोठारी, गुलशन साहू सहित स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, कुणाल, राहुल के अलावा बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदी मौजूद रही।

बता दे कि नगर निगम द्वारा स्थापित ट्रामिल मशीन के माध्यम से सूखे कचरे का शत-प्रतिशत पृथकीकरण कर उसका वैज्ञानिक निपटान किया जाएगा। इससे कचरे का आयतन कम होगा, परिवहन एवं भंडारण आसान होगा तथा पृथक किए गए कचरे का उपयोग कंपोस्ट निर्माण एवं पुनर्चक्रण के लिए किया जा सकेगा। इस ट्रामिल मशीन की कुल लागत लगभग 1 करोड़ 62 लाख रुपये है।

वहीं, 02 नग इंसिनरेटर मशीनों के माध्यम से सैनिटरी नैपकिन, डायपर, बायो-मेडिकल एवं अन्य संक्रमण फैलाने वाले अपशिष्ट का उच्च तापमान पर भस्मीकरण कर सुरक्षित निपटान किया जाएगा। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा कम होगा और स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

इंसिनरेटर मशीनों पर लगभग 70 लाख रुपये की लागत आई है।यह पहल शहर में कचरे के ढेर लगने, लैंडफिल साइटों के शीघ्र भरने एवं पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्याओं के समाधान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही इससे स्वच्छता कर्मियों की कार्य सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा उठाया गया यह कदम स्वच्छ भारत मिशन और शहरी स्वच्छता लक्ष्यों के अनुरूप है। ट्रामिल एवं इंसिनरेटर मशीनों के संचालन से शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने में सहयोग करने की अपील की।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जा रहा है।

ट्रामिल मशीन से कचरे का वैज्ञानिक पृथकीकरण कर उसे उपयोगी संसाधन में बदला जाएगा, वहीं इंसिनरेटर मशीन के माध्यम से सैनिटरी अपशिष्ट का सुरक्षित निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। भविष्य में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button