ब्रेकिंग
दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच
छत्तीसगढ़दुर्ग

आयुक्त के निर्देश पर चाइनीज मांझा बिक्री पर निगम की फिर सख्त कार्रवाई, वार्ड 10 में दुकानदार पर जुर्माना

दुर्ग :- नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री पर फिर सख्त कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में आज अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर के नेतृत्व में निगम अमले द्वारा वार्ड क्रमांक 10 में जांच एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान एक दुकान पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री करते हुए दुकानदार को रंगे हाथों पकड़ा गया। मौके पर ही संबंधित दुकान संचालक से ₹3000 का जुर्माना वसूल किया गया तथा भविष्य में दोबारा चाइनीज मांझा की बिक्री न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि चाइनीज मांझा से जनहानि एवं पशु-पक्षियों को गंभीर नुकसान पहुंचता है, जिसे देखते हुए इसकी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम दुर्ग आम नागरिकों से अपील करता है कि वे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री अथवा उपयोग की सूचना निगम को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button