ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़दुर्ग

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात पुलिस दुर्ग एवं दिशा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त जागरूकता अभियान आयोजित

दुर्ग : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत दिनांक 25.01.2026 को यातायात पुलिस दुर्ग एवं दिशा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर-8 चौक, भिलाई नगर में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के पालन के महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। अभियान के अंतर्गत बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, गलत दिशा में वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने एवं सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों से अवगत कराया गया।

मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहन चालकों को रोकर उन्हें नियमों के दुष्परिणामों, संभावित दुर्घटनाओं तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर समझाइश दी गई, ताकि भविष्य में वे यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रूप से वाहन संचालन करें। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करना एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता को सुदृढ़ करना रहा। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा दिशा फाउंडेशन के सहयोग से किए गए इस प्रयास के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button