ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़दुर्ग

अंजोरा चौकी में ग्राम सरपंचों की समन्वय बैठक, कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर हुई चर्चा

दुर्ग। अंजोरा चौकी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और ग्राम स्तर पर अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से मंगलवार को अंजोरा चौकी में क्षेत्र के समस्त ग्राम सरपंचों की समन्वयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस–जनसहयोग को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान ग्रामों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने, नशे के अवैध कारोबार की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाने तथा महिला और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही आपसी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और ग्राम स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करने को लेकर भी सरपंचों को दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने सरपंचों से अपेक्षा जताई कि वे ग्रामवासियों को कानून के प्रति जागरूक करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इस बैठक के सफल आयोजन और समन्वय में अंजोरा चौकी प्रभारी एवं वहां पदस्थ पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे पुलिस के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button