ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

महापौर अलका बाघमार ने प्रभारी काशीराम कोसरे व अधिकारियों संग किया तैयारियों का निरीक्षण,

दुर्ग : नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आगामी 14 फरवरी को राजेंद्र पार्क में भव्य फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर राजेंद्र पार्क रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित रहेगा, जहां बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी एवं नागरिकों के पहुंचने की संभावना है। फ्लावर शो की तैयारियों को लेकर आज महापौर अलका बाघमार ने पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे, एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, नीलेश अग्रवाल, खालिक रिजवी एवं उद्यान प्रभारी अनिल सिंह के साथ राजेंद्र पार्क का निरीक्षण किया।

नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर फ्लावर शो कार्यक्रम हेतु कार्यपालन अभियंता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर पर्यावरण विभाग प्रभारी काशीराम कोसरे द्वारा जानकारी दी गई कि फ्लावर शो में पारिवारिक वातावरण के अनुरूप मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें भाग लेने हेतु प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग स्टॉल भी बनाए जाएंगे।

फ्लावर शो में भाग लेने के लिए दिनांक 3 फरवरी से पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। इच्छुक प्रतिभागी प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक राजेंद्र पार्क पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान महापौर एवं पर्यावरण प्रभारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजेंद्र पार्क में रंग-रोहन, झूलों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। साथ ही दादा-दादी नाना-नानी पार्क से राजेंद्र पार्क तक आवागमन सुविधा के लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

फ्लावर शो के अंतर्गत निःशुल्क 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वन विभाग एवं संजीवनी संस्था को आमंत्रित करने हेतु पत्राचार किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम और अधिक आकर्षक एवं उपयोगी बन सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button