ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मोहन नगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो 30 ग्राम गांजा और 2200 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी 2026 को मोहन नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तितुरडीह क्षेत्र में एक व्यक्ति सफेद रंग के झोले में गांजा रखकर बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तितुरडीह भट्टी दुकान के पास घेराबंदी कर दबिश दी।

दबिश के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को मौके पर पकड़कर विधिवत तलाशी ली, जिसमें उसके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान गोपाल नाग (38 वर्ष), निवासी तितुरडीह, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना मोहन नगर में पदस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर नशे के कारोबार पर प्रहार किया।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button