ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

होली से पहले दुर्ग पुलिस की सख्ती, धारदार हथियार लहराने वाले 4 आरोपी व 3 नाबालिग पकड़े

दुर्ग। होली पर्व के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 4 आरोपियों और 3 अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को 16 फरवरी 2026 को अलग-अलग थाना क्षेत्रों—खुर्सीपार, पुरानी भिलाई और छावनी—में सूचना मिली थी कि कुछ युवक हथियार लेकर आम नागरिकों में भय का माहौल बना रहे हैं। सूचना मिलते ही संबंधित थानों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से विभिन्न प्रकार के धारदार हथियार जब्त किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों में वासु ठाकुर (18 वर्ष) निवासी डबरापारा भिलाई-3, संदीप (25 वर्ष) निवासी मिनीमाता नगर खुर्सीपार, अनिल मंडावी (21 वर्ष) निवासी बालाजी नगर खुर्सीपार और अजय बैरागी (20 वर्ष) निवासी बैरागी मोहल्ला छावनी शामिल हैं। तीन नाबालिगों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई डबरापारा (भिलाई-3), मिनीमाता नगर व बालाजी नगर (खुर्सीपार) तथा बैरागी मोहल्ला (छावनी) क्षेत्रों में की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए सघन चेकिंग और निगरानी जारी रहेगी। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर हथियार दिखाकर भय पैदा करता है, तो तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button