ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़दुर्ग

महापौर ने गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए सख्त निर्देश,

दुर्ग, 23 फरवरी।नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा कसारीडीह वार्ड 44 के अंतर्गत विभिन्न सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर रु. 8 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक पेविंग कार्य कराया जा रहा है। इसी के तहत आज अलका बाघमार ने विधिवत भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।भूमिपूजन कार्यक्रम अम्बेडकर भवन और रजा फायर वर्क्स के समीप आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में सभापति

श्याम शर्मा,लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्रकार ,एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे,शिव नायक जीतू महोबिया, संजय अग्रवाल,वार्ड 44 पार्षद  मनीष कोठारी,जितेंद्र ताम्रकर, राजेन्द्र ढाबाले,उमयंती ठाकुर,अयुर जैन उपस्थित रहे। इन सभी ने महापौर के साथ मिलकर भूमि पूजन किया और पेविंग कार्य की औपचारिक शुरुआत की।

महापौर ने दिए सख्त निर्देश“लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

महापौर अलका बाघमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा:

कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। यदि निरीक्षण के दौरान कहीं भी कमी या लापरवाही पाई गई तो पेवर ब्लॉक को तुरंत उखाड़कर पुनः लगवाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी।”

वार्डवासियों ने जताया आभार

वार्ड के नागरिकों ने बताया कि यहाँ लंबे समय से सड़कों के सुधारीकरण की आवश्यकता थी। पेवर ब्लॉक पेविंग कार्य शुरू होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ेगा। स्थानीय निवासियों ने महापौर एवं निगम प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button