ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
छत्तीसगढ़

यादव जी की लव स्टोरी‘‘ फिल्म को प्रतिबंधित करने कलेक्टर, दुर्ग को सौंपा ज्ञापन -जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव

छत्तीसगढ़ में सर्व यादव समाज ने फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के प्रदर्शन पर आपत्ति जताते हुए इसके रिलीज से पूर्व प्रतिबंध लगाने की मांग की है। समाज का आरोप है कि फिल्म की कहानी में एक यादव युवती और मुस्लिम युवक के काल्पनिक प्रेम प्रसंग को दर्शाया गया है, जिससे यादव समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं।

समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि 27 फरवरी 2026 को प्रस्तावित इस फिल्म के नाम और कथानक से समाज की बहन-बेटियों के सम्मान के विरुद्ध संदेश जाता है। उन्होंने आशंका जताई कि फिल्म के प्रदर्शन से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है और व्यापक स्तर पर आक्रोश की स्थिति बन सकती है।

इसी संबंध में सर्व यादव समाज, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, National Film Development Corporation (नई दिल्ली) के अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।

समाज के पदाधिकारियों ने दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर फिल्म को रिलीज से पहले प्रतिबंधित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि सामाजिक समरसता और शांति बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button