ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़दुर्ग

पटरीपार वार्ड 60 को मिली 25 लाख की बड़ी सौगात मुक्तिधाम से अलग बना,सर्व-सुविधायुक्त सामाजिक भवन

दुर्ग :  दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार की कड़ी में वार्ड क्रमांक 60 को एक बड़ी सौगात मिली।

पटरीपार क्षेत्र में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामाजिक भवन तथा रायपुर नाका स्थित मुक्तिधाम में 24.27 लाख रुपये की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का गरिमामय समारोह में लोकार्पण किया गया।यह कार्य क्षेत्रवासियों के लिए बहुप्रतीक्षित सुविधा के रूप में सामने आया है।

महापौर अलका बाघमार के कर-कमलों से हुआ लोकार्पण
कार्यक्रम में अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में सामाजिक भवन का शुभारंभ कर उसे जनता को समर्पित किया। महापौर ने कहा कि नागरिकों की मांग के अनुरूप मुक्तिधाम से अलग सामाजिक भवन का निर्माण कराया गया है, ताकि विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर लोक कार्य प्रभारी देव नारायण चंद्रकार, पार्षद विद्यावती सिंह, सुरूचि उमरे, रंजीता पाटिल, नीरा खिचरिया, सावित्री दमाहे, जिला भाजपा प्रवक्ता अरुण सिंह, उपअभियंता पंकज साहू, मण्डल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा सहित वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहें।

25 लाख से निर्मित सामाजिक भवन बना नई सौगात
पटरीपार वार्ड क्रमांक 60 में निर्मित सामाजिक भवन में बर्थडे पार्टी, तेरहवीं, पारिवारिक कार्यक्रम एवं अन्य सामाजिक आयोजन सुगमता से किए जा सकेंगे। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि यह भवन सभी वर्गों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

24.27 लाख से बदली मुक्तिधाम की सूरत,

रायपुर नाका स्थित मुक्तिधाम में 24.27 लाख रुपये की लागत से सर्व-सुविधायुक्त कक्ष, पूरे परिसर में पेवर ब्लॉक, मजबूत बाउंड्री वॉल तथा लाइट, शेड सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का उन्नयन कार्य कराया गया है। अब मुक्तिधाम परिसर पहले से अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधायुक्त नजर आ रहा है।
इसका लाभ आस पास के वार्ड जैसे कि वार्ड 21,22,20,19 एवं 59 के वार्डवासियों को मिलेगा सीधा लाभ

इन विकास कार्यों से रायपुर नाका एवं आसपास के वार्डवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले परिजनों को बैठने एवं अन्य सुविधाओं के लिए अब असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय नागरिकों ने इस जनहितैषी पहल के लिए महापौर एवं निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर्ष प्रकट/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button