ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग नगर निगम की अनूठी पहल: अब खटालो,डेयरियों से गोबर नही बहेगा नालियों में एवं फूलों से तालाबो में नहीं फैलेगी गंदगी,

दुर्ग |  शहर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महापौर अलका बाघमार ने आज स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल,एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्रकार व अधिकारी/कर्मचारीयो के साथ गोबर से नालियों एवं सड़को फूल एवं पूजन सामग्री संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नगर निगम द्वारा शुरू की गई इस विशेष व्यवस्था के तहत शहर के समस्त खटालों/डेयरियों से गोबर और सभी धार्मिक स्थलों और मंदिरों से प्रतिदिन फूलों एवं पूजन सामग्री का पृथक संग्रहण किया जाएगा। अब तक मंदिरों से निकलने वाले फूल और पूजन सामग्री अक्सर नदियों एवं तालाबों में प्रवाहित कर दी जाती थी, जिससे जल स्रोतों में गंदगी फैलती थी और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। इस नई व्यवस्था के लागू होने से शहर के जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में बड़ी मदद मिलेगी।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि शहर क्षेत्र के खटालो,डेयरियों से निकलने वाले गोबर अब नालियों में नही बहेगा इसके अलावा मंदिरों में पृथक संग्रहण की व्यवस्था से पूजन सामग्री को इधर-उधर फेंकने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और इनका सम्मानजनक ढंग से प्रबंधन किया जाएगा। नगर निगम द्वारा विशेष रूप से एक वाहन तैयार किया गया है, जो नियमित रूप से मंदिरों से फूल एवं पूजन सामग्री एकत्रित करेगा। इस पहल से न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि धार्मिक आस्था का भी सम्मान बना रहेगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्रकार, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,लोक कर्म अधीक्षक शोएब अहमद,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी शेखर दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। नगर निगम की यह पहल शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम मानी जा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button