ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़दुर्ग

होली पर्व के मद्देनज़र विशेष चेकिंग अभियान के दौरान लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालक पर वैधानिक कार्यवाही

दुर्ग : होली पर्व के दौरान कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 01.03.2026 को थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान सिविक सेंटर मिनी मार्केट क्षेत्र में एक कार चालक द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थान पर तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति के समीप से खतरनाक ढंग से वाहन मोड़ने की सूचना प्राप्त हुई।

प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह चाय दुकान के पास खड़ा था, तभी वाहन क्रमांक CG 08 AN 3288 के चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से कट मारा गया, जिससे गंभीर दुर्घटना की संभावना उत्पन्न हुई।

सूचना पर पेट्रोलिंग एवं चेकिंग टीम द्वारा तत्काल वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक द्वारा कृत्य स्वीकार किए जाने पर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त कृत्य को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जोखिमपूर्ण मानते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस, धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 126, 130, 177 एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत विधिसम्मत कार्यवाही की गई।

घटनास्थल :
सिविक सेंटर मिनी मार्केट, भिलाई नगर, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :

1. स्वपनील कोठारी, उम्र 21 वर्ष, निवासी दयानगर रिसाली, थाना नेवई, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :
प्रकरण में वैधानिक चालानी कार्यवाही की गई।

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर की पेट्रोलिंग एवं विशेष चेकिंग टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा तत्परता एवं सतर्कता के साथ प्रभावी कार्रवाई की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व के दौरान नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button