ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
छत्तीसगढ़दुर्ग

होली पर्व के मद्देनज़र असामाजिक तत्वों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 02 दिवस में 121 आदतन आरोपी जेल दाखिल

दुर्ग  : होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिला दुर्ग में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों, धारदार हथियार रखने वालों एवं पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन आरोपियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस हेतु मुखबीर तंत्र सक्रिय किया गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत पेट्रोलिंग की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 01.03.2026 को अशांति फैलाने एवं आपराधिक घटना घटित करने की आशंका पर 97 आदतन आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया।

पूर्व में दिनांक 28.02.2026 को 24 आदतन आरोपियों के विरुद्ध भी धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई थी। इस प्रकार विगत 02 दिवस में कुल 121 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

थाना-वार कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है –
दुर्ग – 08
मोहन नगर – 14
पद्मनाभपुर – 05
पुलगांव – 01
अंजोरा – 10
जेवरा सिरसा – 01
नगपुरा – 01
नेवई – 03
वैशाली नगर – 03
सुपेला – 06
स्मृतिनगर – 01
छावनी – 06
जामुल – 15
खुर्सीपार – 03
पुरानी भिलाई – 10
कुम्हारी – 04
पाटन – 08
उतई – 08
रानीतराई – 01
अण्डा – 02
जामगांव आर – 01
अमलेश्वर – 03
धमधा – 04
नंदिनी – 03

सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, थाना स्टाफ, विशेष शाखा एवं पेट्रोलिंग टीम की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध हथियार रखने अथवा अशांति फैलाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button