ब्रेकिंग
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत
छत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ – संयुक्त कार्रवाई में करोड़ों रुपये मूल्य के अफीम के पौधे जप्त

दुर्ग : थाना पुलगांव क्षेत्रांतर्गत जेवरा–सिरसा चौकी के अंतर्गत ग्राम समोदा, झेनझरी एवं सिरसा के मध्य स्थित भूमि में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके में शून्य में अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा विवेचना के क्रम में खेत में अफीम की फसल पाए जाने पर अन्य संबंधित विभागों को अवगत कराते हुए संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई।मौके पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खेत में मक्का/भुट्टे की फसल के बीच-बीच में अफीम के पौधे लगाए गए थे। संयुक्त टीम द्वारा खेत का निरीक्षण कर लगभग 05 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधों को जप्त किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹8 करोड़ आंकी गई है।

राजस्व विभाग के संज्ञान में आने पर कलेक्टर दुर्ग के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दुर्ग, तहसीलदार दुर्ग एवं अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा मौके पर पहुंचकर भूमि अभिलेखों की जांच की गई। जांच में ग्राम झेंझरी, तहसील दुर्ग स्थित खसरा नंबर 309 रकबा 80 डिसमिल तथा खसरा नंबर 310 रकबा 09 एकड़ 92 डिसमिल, कुल खसरा नंबर 02 रकबा 10 एकड़ 72 डिसमिल भूमि दर्ज पाई गई।

प्रारंभिक जांच में कुछ व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई है। पूछताछ में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि अफीम की खेती के लिए बाहर से लोगों को बुलाकर कार्य कराया जा रहा था। मामले में NDPS Act के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही जप्त किए गए अफीम के पौधों की जुडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष विधिवत सैंपलिंग की कार्यवाही की गई है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

घटनास्थल :
ग्राम समोदा, झेनझरी एवं सिरसा के मध्य स्थित खेत, थाना पुलगांव क्षेत्र, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :

1. विनायक ताम्रकार, उम्र 58 वर्ष, निवासी तेमरापारा दुर्ग, जिला दुर्ग

2. विकास बिश्नोई, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम मटोडा, थाना मटोडा, जिला जोधपुर (राजस्थान), हाल मुकाम ग्राम समोदा, जिला दुर्ग

3. मनीष ठाकुर उम्र 45 वर्ष

जप्त सामग्री :

1. लगभग 05 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधे (अनुमानित कीमत लगभग ₹8 करोड़)

सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा, नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर, एस.डी.ओ, पी धमधा चित्रा वर्मा,सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश थाना पुलगांव पुलिस, जेवरा–सिरसा चौकी पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL), आबकारी विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध नशीले पदार्थों के उत्पादन, परिवहन एवं व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button