ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़रायपुर

एसटी, एससी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी को क्षमता निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर :  केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा प्रशासन में कसावट एवं पारदर्शिता लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों में ई-ऑफिस व्यवस्था एवं आधार बेस उपस्थिति प्रमुख है। इसी कड़ी में अब अधिकारी-कर्मचारियों में प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति बेहतर समझ एवं अपने कार्य के प्रति अधिक जवाबदेह बनाने के उददेश्य से ‘आईजीओटी’ कर्मयोगी अभियान प्रारंभ किया गया है।  अंजु सिंह, अवर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग ने इसी कड़ी में विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।

अंजू सिंह ने बहुत ही सरल माध्यम से पोर्टल में रजिस्ट्रेशन से लेकर कोर्स के संबंध में पूरी जानकारी दी एवं कर्मचारियों के प्रश्नों का सटिक उत्तर देकर उनकी शंकाओं का भी समाधान किया। आज के प्रशिक्षण सत्र में विभाग अंतर्गत आयोग एवं आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के लगभग 150 से अधिक अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

नोडल अधिकारी  अंजु सिंह ने बताया कि प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी, नियमित वाहन चालक, भृत्य इत्यादि सभी के लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य है। 30 अप्रैल तक सभी को कम से कम तीन कोर्स पूर्ण कर पोर्टल में अपलोड करने हैं। इसकी अहमियत इस कारण है कि यह अधिकारी-कर्मचारी की सर्विस बुक के साथ ई एचआरएमएस पोर्टल में अपलोड रहेगा, जो कि पदोन्नति एवं अन्य सर्विस संबंधी प्रकरणों के समय बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।

प्रशिक्षण में अपर संचालक  संजय गौड़,  जितेन्द्र गुप्ता, विभागीय नोडल अधिकारी उपायुक्त  प्रज्ञान सेठ,  एल.आर. कुर्रे,  मेनका चंद्राकर,  विश्वनाथ रेडडी सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button