ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़दुर्ग

इंस्टाग्राम में दबंगई दिखाने वाले दो युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दुर्ग। थाना रानी तराई पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर धारदार हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर दबंगई दिखाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम औसर के कुछ युवकों द्वारा इंस्टाग्राम पर रौब झाड़ते हुए धारदार हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट साझा किया गया था। मामला समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद रानी तराई पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने संबंधित आरोपियों की पहचान कर उन्हें थाना लाकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर उक्त पोस्ट करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 26 मई 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में तुलाराम गायकवाड़ (22 वर्ष) एवं गुलशन भारती (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम औसर, थाना रानी तराई, जिला दुर्ग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इंस्टाग्राम पोस्ट से संबंधित मोबाइल फोन एवं डिजिटल साक्ष्य भी जप्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर दबंगई एवं रौब दिखाने के उद्देश्य से इस प्रकार की पोस्ट साझा कर रहे थे, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।

इस कार्रवाई में थाना रानी तराई पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भय उत्पन्न करने वाली अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्ट साझा न करें। ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button