ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

पशु पालन और सब्जी बाड़ी व्यवसाय से लखपति दीदी बन परिवार का सपना पूरा कर रही हैं निधि तिवारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही : लगन के साथ मेहनत करने वाले लोग कभी असफल नहीं होते। यह कहानी है पेण्ड्रा ब्लाक के ग्राम अमरपुर की निधि तिवारी की। निधि दीप महिला स्व सहायता समूह से जून 2023 से जुडी हैं, वे समूह की अध्यक्ष हैं।

समूह से जुड़ने के तीन महिने बाद चक्रिय निधि (आरएफ) से 10 हजार रुपये लेकर जर्सी नस्ल की गाय खरीदीं। गाय 15 लीटर दूध देती है। उन्हे 6 महिने बाद सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) से 60 हजार रुपये मिला, जिसमें उन्होंने और पैसे मिलाकर सब्जी बाड़ी शुरू किया।

निधि अपने खेतों में मौसम के अनुसार सब्जी बाड़ी का कार्य करती हैं। उन्होंने मार्च के महिने में टमाटर का फसल लगाई थी, फसल निकलने लगा जिससे वह प्रति किलो 40 रूपये के हिसाब से बिक्री कर अच्छी आय अर्जित कर रही हैं। निधि का कहना है कि राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन बिहान में जुडकर वे अपना और अपने परिवार का सपना पूरा कर रही है।

उनका दीदी का वार्षिक आय ढ़ाई लाख रूपये तक हो जाती है। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवागन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकेश रावटे ने निधि की सफलता को देखते हुए उनके कार्य क्षेत्र का भ्रमण कर उनके कार्यो की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button