ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
देश

देशभर में मौसम का कहर-15 राज्यों में रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी में बारिश और ओलावृष्टि

नई दिल्ली। कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के बीच गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को बड़ी राहत दी, लेकिन कई जगहों पर नुकसान भी देखने को मिला।

दिल्ली-NCR और यूपी में झमाझम बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम सुहावना रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। आज दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अनुमान है।

इसके साथ ही 15 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश के 43 जिलों में तेज हवाओं का विशेष अलर्ट दिया गया है।

कई राज्यों में ओलावृष्टि, तापमान में रिकॉर्ड उछाल के बाद बदलाव

मौसम में यह बदलाव उस समय आया है जब कई इलाकों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 47.1 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि उत्तर प्रदेश के बांदा में 47.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा के सिरसा और पंजाब के फरीदकोट में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा। इसके बाद अचानक मौसम बदलने से कई जगहों पर आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिली।

हरियाणा-यूपी में तबाही जैसे हालात

हरियाणा के चरखी दादरी और रेवाड़ी के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। नूंह में तेज आंधी के कारण मकान गिरने से दो बच्चों की मौत और चार बच्चों के घायल होने की भी सूचना है।

उत्तर प्रदेश के बदायूं और मुरादाबाद में ओलावृष्टि और आंधी से पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में देर रात तेज हवाओं के बाद बारिश हुई।

उत्तराखंड और हिमाचल में भी असर

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई इलाकों में बड़े आकार के ओले गिरने से वाहनों और घरों को भी क्षति पहुंची।

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उड़ानों पर भी पड़ा असर

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण 11 उड़ानों को जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ की ओर डायवर्ट करना पड़ा। बाद में मौसम सामान्य होने पर उड़ानों को वापस दिल्ली लाया गया।

एक फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग भी करानी पड़ी।

तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित

कलिम्पोंग जिले में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया, जिससे कई जगहों पर स्कूटी और साइकिल तक बह गईं। स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है कि अगर बारिश जारी रही तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 31 मई तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

अब लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बदलते मौसम ने कई राज्यों में मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button