ब्रेकिंग
Today का मौसम: छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन बरसेंगे मेघ, इन जिलों में भारी बारिश का खतरा, बाहर निकलने से... दिल्ली की घटना पर छत्तीसगढ़ में रोष, प्रमुख प्रेस क्लबों ने पत्रकार सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 01 किलो 146 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं बिक्... अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत...
छत्तीसगढ़भिलाई

आरके ग्राउंड के पास चाकू लहराकर लोगों में फैला रहा था दहशत, सुपेला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भिलाई। थाना सुपेला पुलिस ने आमजन को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार स्टील का चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 29 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आर.के. ग्राउंड के पास एक युवक धारदार चाकू लहराते हुए राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना सुपेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम देवराज सोनी उर्फ मोनू (21 वर्ष), निवासी बाम्बे आवास, सुपेला, जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू बरामद किया गया, जिसे गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुपेला में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद्र तिवारी, प्रहलाद सिरमौर और आरक्षक दुर्गेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button