ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
छत्तीसगढ़रायपुर

रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

रायपुर : वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 26 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन स्थानीय नागरिकों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जनसुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। विकास कार्यों का उद्देश्य लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाना और सामाजिक अधोसंरचना को मजबूत करना है।

श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। इस अवसर पर रायगढ़ नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button