ब्रेकिंग
कर्ज चुकाने के लिए रची ऑनलाइन ठगी की साजिश, घर छोड़ने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 45 हजार रुपये; दो ... डबरापारा में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा एक्शन! मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, CBI लेकर पहुंची... बेटे को बिना लाइसेंस बाइक देना पिता को पड़ा भारी, सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पिता-पुत्र दोनों... सेवानिवृत्ति के दिन ही कर्मचारियों को PPO एवं पेंशन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग:- छत्तीसगढ़... दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान दुर्ग में एक करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार; 47.64 लाख नकद ... अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्शेवाड़ा के निधन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने जताया गहरा शोक, मातृ शक्... जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, रजिस्ट्री के बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ में प्रतिमा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरगुजा में हर्ष का माहौल
छत्तीसगढ़जशपुर

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने चापाटोली मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

जशपुर  : जशपुर जिले के प्रभारी सचिव  अंकित आनंद ने सोमवार को दुलदुला विकासखंड के ग्राम चापाटोली स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, टीकाकरण एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर  रोहित व्यास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने कुपोषित बच्चों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित गृह भ्रमण कर अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुपोषण की रोकथाम के लिए सामुदायिक सहभागिता और परिवार स्तर पर जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के नियमित टीकाकरण, ग्रोथ मॉनिटरिंग, ग्रोथ चार्ट संधारण तथा बच्चों को प्रारंभिक अक्षर ज्ञान एवं बुनियादी शिक्षा से जोड़ने संबंधी गतिविधियों की भी जानकारी ली और इन कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  रैमुनी बाई से मोबाइल आधारित ऑनलाइन कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने देखा कि रैमुनी बाई मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बच्चों एवं केंद्र से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर रही हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तकनीकी दक्षता और डिजिटल कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर प्रभारी सचिव ने उनकी सराहना की तथा इसे महिला एवं बाल विकास विभाग में डिजिटल सशक्तिकरण का सकारात्मक उदाहरण बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत सभी बच्चों के आधार कार्ड शीघ्र बनवाए जाएं, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर और सुगमता से प्राप्त हो सके।

प्रभारी सचिव ने कहा कि मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और इनके माध्यम से बाल विकास की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।ं

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button