ब्रेकिंग
बदलने वाला है मौसम का मिजाज! IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट CM TODAY SCHEDULE : रायगढ़-जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठ... छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज: मुख्यमंत्री निवास में रात 8:30 बजे आपात बैठक छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न जशपुर में किसानों को खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की कड़ी निगरानी से कालाबाजारी पर रोक नैनो उर्वरकों से सब्जी उत्पादन में मिल रहे बेहतर परिणाम, किसानों का बढ़ा भरोसा ग्राम पंडरी में घर-घर पहुंचा नल का जल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी ’हाइपरटेंशन माह का समापन : बस्तर के नारायणपुर से उठी ‘साइलेंट किलर’ के खिलाफ बड़ी आवाज’ राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से कुनकुरी की बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत
छत्तीसगढ़दुर्ग

घर से आभूषण चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, चोरी की चांदी की पायल बरामद

दुर्ग। थाना नेवई पुलिस ने घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में एक महिला आरोपिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गई चांदी की दो जोड़ी पायल बरामद की है। आरोपिया को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 नवंबर 2025 को स्टेशन मरोदा निवासी सोहद्रा साहू ने थाना नेवई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर की आलमारी में रखे सोने और चांदी के आभूषण अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 62 हजार रुपये बताई गई थी। शिकायत के आधार पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 383/2025 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही महिला पूर्णिमा साहू को चिन्हित किया। पूछताछ में मिले तथ्यों और मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसके कब्जे से चोरी गई चांदी की दो जोड़ी पायल बरामद कर जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपिया की पहचान पूर्णिमा साहू (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर जिले के ग्राम रुपास की निवासी है और वर्तमान में शंकरनगर, वार्ड क्रमांक 18, शास्त्री चौक, कैम्प-1, सुपेला, भिलाई में रह रही थी।

पुलिस ने आरोपिया को 13 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपिया ने घर में रखे कीमती आभूषणों की चोरी कर अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया था।

इस कार्रवाई में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षक प्यारे लाल साहू और आरक्षक रवि बिसाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर में रखे कीमती सामान और आभूषणों को सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या डायल-112 को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button