ब्रेकिंग
इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और एकजुटता पर दिया गया जोर दुर्ग में छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन की पहल, स्कूली बच्चों को टाई, बेल्ट और आई-कार्ड का वितरण घर के बाहर खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 15 बैटरियां बरामद भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़...
छत्तीसगढ़रायपुर

ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन, बुकलेट का हुआ विमोचन

रायपुर  : हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ रायपुरा, रायपुर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मई से 15 जून 2026 तक स्कूली बच्चों हेतु ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 बच्चों ने भाग लेकर नियमित प्रशिक्षण प्राप्त किया।

संघ के अध्यक्ष  सैयद अनवर अली ने बताया कि कलेक्टर रायपुर के निर्देशानुसार प्रशिक्षक  पटनायक,  बागी एवं  अनिल सिंह द्वारा खिलाड़ियों को अनुशासित एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविरार्थियों को डाइट चार्ट के अनुसार विटामिनयुक्त नाश्ता उपलब्ध कराया गया तथा सुबह-शाम नियमित अभ्यास कराया गया। वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी समय-समय पर उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

समापन समारोह में सभी प्रशिक्षित बच्चों को टी-शर्ट एवं कलेक्टर महोदय द्वारा जारी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर 5वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 की प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कवरेज तथा मुख्य अतिथियों के सहयोग संबंधी जानकारी पर आधारित रंगीन बुकलेट का विमोचन संघ के अध्यक्ष  सैयद अनवर अली, संयोजक  मंगलेश्वर सिंह एवं  मार्तंड सिंह द्वारा किया गया। बुकलेट के प्रकाशन में मीडिया प्रभारी पंकज नायक एवं शशांक चौहान का विशेष सहयोग रहा।

समापन समारोह में वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील शर्मा, शेखर सिंह, अनुराग उपाध्याय, श्याम कार्तिक शर्मा एवं ढुलेन्द्र ताम्ब्रे सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव  रमाकांत निषाद ने किया तथा सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button