ब्रेकिंग
गायत्री मंदिर वार्ड एवं कसारीडीह में 47.54 लाख के विकास कार्यों का महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपू... दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना को... नियमित कर्मचारियों को SBI से एक करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा, अब पेंशनरों को भी मिले समान सुरक्षा — ... छत्तीसगढ़ में पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष पेंशनर्स सेल गठित करने की मांग कर्ज चुकाने के लिए रची ऑनलाइन ठगी की साजिश, घर छोड़ने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 45 हजार रुपये; दो ... डबरापारा में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा एक्शन! मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, CBI लेकर पहुंची... बेटे को बिना लाइसेंस बाइक देना पिता को पड़ा भारी, सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पिता-पुत्र दोनों... सेवानिवृत्ति के दिन ही कर्मचारियों को PPO एवं पेंशन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग:- छत्तीसगढ़... दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान
छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिरसिदा स्कूल में हुआ योगाभ्यास, बच्चों को बताए गए योग के लाभ

सिरसिदा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीएम स्कूल प्रांगण सिरसिदा में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्कूली बच्चों सहित उपस्थित सभी लोगों को योगाभ्यास कराया और योग के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच सरस्वती चंद्राकर तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। योग सत्र के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली में योग की भूमिका, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव तथा नियमित योग करने के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों और उपस्थित ग्रामीणों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में योग से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए गए, जिन्हें सभी प्रतिभागियों ने ध्यानपूर्वक सुना और समझा।

योग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लेते हुए स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button