ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफि... ज्वेलर्स संचालक पर जानलेवा हमला, 48 घंटे में पुलिस ने अपचारी बालक को पकड़ा लगातार बारिश से परेशान हैं? हमें भेजें अपने इलाके की तस्वीर सरगुजा में पत्रकारों पर दबाव और चरित्र-हनन का मामला पहुंचा राजधानी रायपुर, सीएम से उच्चस्तरीय जांच क... बारिश के बीच आयुक्त लीना कोसम ने संभाला मोर्चा, शहर में जलनिकासी व्यवस्था का लिया जायजा नगरोथान योजना से शहर में सड़क, नाला एवं जल अधोसंरचना के कार्यों को गति 45.12 करोड़ रुपये से अधिक के ... लगातार आपराधिक गतिविधियों पर जिलाबदर कार्रवाई, मनीष माण्डले को एक वर्ष के लिए दुर्ग सहित 07 जिलों की... डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए डॉ. संजय तिवारी, बधाई देने वालों का लगा तांता… बीआरपी चौक नर्सरी में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार, 5 सट्टा-पर्चियां और नकदी जब्त
देश

मुंबई के सनातन मठ में टाइगर श्रॉफ ने लिया आशीर्वाद, जनकल्याण कार्यों की सराहना की

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने मुंबई स्थित सनातन मठ में पहुंचकर पूज्य सरकार से सादर भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच समाजहित, जनकल्याण और सेवा कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान पूज्य सरकार ने अपने मार्गदर्शन में संचालित जनसेवा के विविध कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने गरीब एवं जरूरतमंद बेटियों के लिए निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल, बागेश्वर धाम में निरंतर संचालित मां अन्नपूर्णा प्रसादम रसोई भंडारे तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

टाइगर श्रॉफ ने इन सामाजिक और सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने जनकल्याण के लिए चलाए जा रहे अभियानों की प्रशंसा करते हुए पूज्य सरकार के समर्पण की सराहना की।

मुलाकात के अंत में अभिनेता ने पूज्य सरकार को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान व्यक्त किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने जनसेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button