ब्रेकिंग
समाज सेविका कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि, डॉ. सरोज पाण्डेय अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगी... साइबर ठगी की रकम म्यूल खातों में मंगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, सुपेला पुलिस की कार्रवाई रक्षाबंधन से पहले अगस्त का वेतन देने की मांग, दुर्ग कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन केदार कश्यप का कोरबा दौरा आज, पर्यटन स्थलों का जायजा लेकर विकास कार्यों पर करेंगे मंथन भारत-श्रीलंका मैच के बीच गंभीर से मिले गैरी कर्स्टन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई मुलाकात की वजह बारिश ने बढ़ाई रफ्तार, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश; मौसम विभाग सतर्क समाज सेविका कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि, डॉ. सरोज पाण्डेय अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगी... इंदिरा मार्केट के सार्वजनिक शौचालयों का सभापति श्याम शर्मा एवं प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने किया ... भिलाई में शिवभक्ति का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, लगातार तीसरी बार शिवमहापुराण कथा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड तीन वार्डों में 72.66 लाख रुपये के विकास कार्यों का महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन,
छत्तीसगढ़रायपुर

नवा रायपुर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए वृक्षारोपण कार्यों की हुई समीक्षा

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने शुक्रवार को नवा रायपुर में ‘पीपुल फॉर पीपल’ अभियान सहित विभिन्न वृक्षारोपण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को वृक्षारोपण की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन और पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में मंत्री चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान को जनभागीदारी के साथ प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य सफल हो सके।

उन्होंने वृक्षारोपण कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और विकास की जिम्मेदारी भी गंभीरता से निभाई जानी चाहिए।

बैठक में आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button