ब्रेकिंग
12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ... डाॅ. अनिल पाण्डेय ने संभाला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलसचिव का कार्यभार ड्राई डे पर दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन विश्वास, अवैध शराब बिक्री में 12 आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय/अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ, जिला दुर्ग का शपथ ग्रहण समा... अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट क... झलमला के पास पुलिस की घेराबंदी, 32 पाव देशी शराब और बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार गोदाम से 98 हजार की निर्माण सामग्री चोरी, 6 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल 6-7 घंटे चली दिशा समिति की मैराथन बैठक, सांसद भोजराज नाग ने कहा- अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
छत्तीसगढ़

’वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि पर किया पुण्य स्मरण’

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक एवं प्रखर देशभक्त पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वेंकैया के राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, समर्पण और राष्ट्रीय चेतना का प्रेरणादायी उदाहरण है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि पिंगली वेंकैया का राष्ट्र के प्रति समर्पण और भारतीय तिरंगे के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल भारत की पहचान नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि पिंगली वेंकैया का प्रेरणादायी जीवन प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्र उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को भी देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button