ब्रेकिंग
जिला परामर्शदात्री समिति के निर्णयों का पालन नहीं होने पर कर्मचारी संघ ने जताई नाराजगी जुनवानी में चिट्टा-हेरोइन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹2.60 लाख की सामग्री जब्त थाना बालोद क्षेत्रान्तर्गत सिंचाई कॉलोनी में युवती पर एसिड अटैक के आरोपियों को पुलिस ने 08 घंटे की भ... -इंदिरा मार्केट में नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और ढलान ... पुलगांव-अंडा मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर 'जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी' ने दुर्ग कलेक्... राष्ट्रीय जनगणना 2027 में OBC की पृथक जाति-वार गणना की मांग हरना बांधा तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने महापौर ने किया औचक निरीक्षण, 12 घंटे में सुलझी अपहरण की गुत्थी, रायपुर से UP तक पुलिस की दौड़; 3 आरोपी हिरासत में यूरिस्ट्स फेडरेशन की बड़ी जनसेवा पहल: पूरे भारत में खोले जाएंगे विधिक सहायता एवं प्रो-बोनो केंद्र स्वच्छता मित्रों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव एवं महापौर अलका बाघमार ने प्रदान किए उपयोगी ...
छत्तीसगढ़रायपुर

रामविलास पासवान जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक न्याय के योगदान को किया याद

रायपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर रविवार को श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और सामाजिक न्याय, समानता तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष हेमा वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुजाता संगम, अश्वनी फूलमाली, दुर्ग जिला शहर अध्यक्ष सहित महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार, लोजपा (रामविलास) के पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ नेता मुकेश वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव पुष्पा पांडे, प्रदेश कोषाध्यक्ष ए. एलिना, दुर्ग जिला उपाध्यक्ष गौतमी, दुर्ग जिला महासचिव श्रीमती आकांक्षा सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी देवांगन, मनीषा मेश्राम, बबीता साहू, संगीता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में समाज के गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद की। सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी देशभर के कार्यकर्ताओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि पद्म विभूषण रामविलास पासवान का व्यक्तित्व और कृतित्व भारतीय राजनीति में सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उनके संघर्ष, विचार और जनसेवा की विरासत आने वाली पीढ़ियों को समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button