ब्रेकिंग
ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र...  नगर विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका, जनसमस्याओं के समाधान को दें प्राथमिकता: मंत्री रामविचार नेताम जल जीवन मिशन 2.0: हर घर शुद्ध पानी के लिए मुख्य सचिव के बड़े निर्देश, पंचायतों को मिलेगी जिम्मेदारी जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल School Admission Rule: छत्तीसगढ़ में 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नहीं मिलेगा कक्षा-1 में दाखिला छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं को दी अहम सलाह, 'घर के अंदर की बातें बाहर न करें' CG Weather Update: 4 दिन तक बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी Health Tips: खाली पेट इन चीजों का सेवन पड़ सकता है भारी, फायदे की जगह होगा नुकसान नगर निगम दुर्ग में चार कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 के पद पर हुआ प... भिलाई में ‘शिक्षा सारथी अभियान’ के तहत 150 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री
छत्तीसगढ़

CG Weather Update: 4 दिन तक बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही तेज हवाएं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, 9 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को अपने दायरे में ले लिया है। सामान्य तौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे भारत में पहुंच जाता है, लेकिन इस वर्ष यह एक दिन की देरी से देशभर में सक्रिय हुआ। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मानसूनी गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की भी आशंका है। लगातार बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

पिछले 24 घंटों के दौरान बस्तर संभाग सहित दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी स्थानीय स्तर पर वर्षा हुई। इस दौरान रायपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया|

जबकि राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक राज्य में सामान्य से लगभग 18 प्रतिशत कम वर्षा हुई है, जिसकी भरपाई आने वाले दिनों की बारिश से होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button