ब्रेकिंग
ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि... पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाका... शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने किय... त्योहारों से पहले सराफा बाजार की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, एसएसपी ने व्यापारियों को दिए निर्देश सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही रो पड़े दोनों; जानें कब क्या हुआ
छत्तीसगढ़दुर्ग

मड़ोदा-पुरैना मंडल भाजपा की बैठक संपन्न,शक्ति केंद्र से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति

भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं – दिनेश देवांगन

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी माड़ोदा-पुरैना आत्मनिर्भर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक शंकर नगर, डूंडेरा वार्ड क्रमांक 38 स्थित मंगल भवन में संपन्न हुई। बैठक में मंडल प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक दिनेश देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल ने की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, 9 शक्ति केंद्रों के माध्यम से कार्य विस्तार, 52 बूथ समितियों के अद्यतन, बीजेपी आईडीपी, ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम (DLP), भाजपा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 19 जुलाई को शक्ति केंद्र बैठकों, 26 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 136वें एपिसोड के सामूहिक श्रवण तथा 9 अगस्त को पुरैना में अगली मासिक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक का संचालन मंडल महामंत्री पुनाराम कलिहारी ने किया

बैठक को संबोधित करते हुए दिनेश देवांगन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने मंडल के 500 से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा DLP प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने तथा जिले में बीजेपी आईडीपी एवं भाजपा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए मंडल का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाएगा तथा शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय करेगा।

बैठक में मंडल महामंत्री पुनाराम कलिहारी, नरेंद्र निर्मलकर, मंडल उपाध्यक्ष राजूराम, नवीन सिन्हा, दुर्गेश साहू, आरती पांडेय, मंडल मंत्री शेष जांगड़े, रंजन कुमार सिन्हा, द्रोपती यादव, पार्षद ममता सिन्हा, ईश्वरी साहू, विधायक प्रतिनिधि गोविंदराम साहू, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पूनमचंद सपहा, कार्यालय मंत्री रोहित चंद्राकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज साहू, मंडल कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार रिगरी, अंजू देवांगन, शक्ति केंद्र संयोजक डी. साईं, संध्या वर्मा, बी. गणपति, आशी साहू, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रानू धनकर, आईटी सेल प्रमुख डी. बालाजी, वरिष्ठ कार्यकर्ता डामनलाल, योगेश महिपाल, संतोष कुशवाह, नारायण प्रसाद निर्मलकर, उदराज साहू, मनोहर देशमुख, नंद कुमार साहू, देवेंद्र कुमार, बानू साहू, योगेश धनकर, करण कुमार, गांधी बाग, केशव महिपाल, लोकेश, अम्बर लाल श्रीवास्तव, रूपराज यादव, परम परमेश्वर, योगेश साहू, कुमीत दास, कणिका गोस्वामी, पूर्णिमा गुप्ता, बसंत दास मानिकपुरी, कुशल चंद्राकर, कवित्री माला सिंह, प्रमोद कोसरे, रंजना, डॉ. पार्वती खुर्रे, अहिल्या भीमराज एवं उर्वशी हिरवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button