ब्रेकिंग
गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड दुर्ग में छह साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या, दोषी आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा छत्तीसगढ़ी कलाकारों से फिर बदसलूकी का आरोप! ‘तोर मयारू मोर मयारू’ टीम ने अप्सरा टॉकीज पर उठाए सवाल वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी गणना करने कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन-जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव

दुर्ग ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ के आह्वान पर गुरुवार को ओबीसी महासभा दुर्ग के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर दुर्ग को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में ‘वन नेशन-वन रिजर्वेशन’ की अवधारणा के तहत देशभर में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग की गई। इसके साथ ही आगामी राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी की अलग से गणना कराने तथा ओबीसी कृषि भूमि संरक्षण अधिनियम बनाए जाने की भी मांग उठाई गई।

जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने कहा कि ओबीसी समाज की जनसंख्या, अधिकारों और हितों की सुरक्षा के लिए इन मांगों को शीघ्र लागू किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग को संवैधानिक अधिकारों का पूर्ण लाभ दिलाने और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से यह ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव के साथ यशवंत साहू, प्रशांत सोनी, धांसू देशमुख, संजय साहू, बसंत साहू सहित ओबीसी महासभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button